लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रबंध अध्ययन विभाग, बीबीएयू और एमएसएमई विकास कार्यालय, कानपुर की ओर से प्रबंध विकास कार्यक्रम हुआ। पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन पर आधारित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि आज के युवाओं को इस बात पर गंभीरता से चिंतन करना होगा कि वे केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि रोजगार सृजन करने वाले बनें, तभी विकसित भारत-2047 का सपना साकार हो सकेगा।मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर, एमएसएमई- विकास कार्यालय कानपुर वी.के. वर्मा ने एमएसएमई के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एमएसएमई असिस्टेंट डायरेक्टर नीरज कुमार ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की जीडीपी और समग्र अर्थव्यवस्था में दूसरा सबसे...