शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- शाहजहांपुर। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर आर्य महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजहांपुर महानगर की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में करीब 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन महानगर कार्यवाह नवनीत ने किया।मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर समाज और देशहित में अपनी क्षमताओं का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, विभाजन के दौरान सेवा, गोवा मुक्ति आंदोलन और चीनी आक्रमण के समय स्वयंसेवकों के योगदान की चर्चा की। डॉ. रानू दुबे ने आभार जताया। रविंद्र, विनीत, रौनक, उत्कर्ष और आदित्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- विविधता में एकता व त्याग-समर्...