रांची, जुलाई 26 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो युवा राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची से शहीद अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) तक नीट यूजी पेपर लीक प्रकरण एवं उससे जुड़े घटनाक्रमों के बीच आत्महत्या करने वाले 17 छात्र-छात्राओं की स्मृति में श्रद्धांजलि कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में काफी संख्या में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर सभी ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को बुलंद किया। यह भी पढ़ें- युवा राजद ने निकाला श्रद्धांजलि कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांगकैंडल मार्च का समापन कैंडल मार्च का समापन शहीद अल्...