लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भारतेन्दु नाट्य अकादमी में इन दिनों में शीतकालीन कार्यशाला चल रही है। जहां बच्चों के साथ ही युवाओं की कार्यशाला में लगभग 100 लोग अभिनय के साथ-साथ रंगमंच से जुड़ी बारकियां सीख रहे हैं। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, बिहार के युवा कला प्रेमी अपनी अभिनय क्षमता को बढ़ा रहे हैं। प्रस्तुतिपरक कार्यशाला में तैयार जिन नाटक का मंचन किया जाएगा वो नाटक समाज की आंखे खोलने का काम करेंगे। खासकर हमारे समाज के बच्चे, किशोर और युवा जो गैजेट की ललायित हैं, उनकी आंखे जरूर खुलेंगी। 18 से 35 साल के युवाओं की कार्यशाला का निर्देशन बिपिन कुमार कर रहे हैं। कार्यशाला में दो नाटक तैयार किए जा रहे हैं। पहला नाटक गैजेट होगा और दूसरा नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम का मंचन किया जाएगा। गैजेट नाटक का निर्देशन करने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी प्रव...