बागेश्वर, दिसम्बर 24 -- बागेश्वर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष आदर्श कठायत का भव्य स्वागत किया गया। द्यांगण बाईपास से भाजपा जिला कार्यालय तक भव्य बाइक रैली निकाली गई तथा आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। आने वाले समय में युवाओं को राष्ट्र निर्माण तथा संगठन विस्तार में और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, खड़क सिंह टंगड़िया, संजय परिहार, मथुरा प्रसाद, महेश खेतवाल, गिरीश परिहार, डा. राजेंद्र सिंह परिहार, भास्कर दास, रवि करायत, मनोज ओली, बलवंत टंगड़िया, दीपक गस्याल, हरीश मेहरा, योगेश जोशी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...