हरदोई, मार्च 15 -- बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज क्षेत्र की बैंक ऑफ इंडिया शाखा शुक्लापुर स्थित प्रताप नगर चौराहा पर युवा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी और बैंक अधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महडौरा पिपरी निवासी अनुज कुमार ने आरोप लगाया कि छह माह पहले उसने बेकरी का काम शुरू करने के लिए योजना के तहत अपनी फाइल बैंक में जमा की थी। आरोप है कि फाइल पास कराने के नाम पर शाखा प्रबंधक ने उससे 20 हजार रुपये ले लिए थे। अब दूसरी किस्त जारी करने से पहले 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। शाखा प्रबंधक और बैंक के एक चपरासी ने कहा कि जब तक पैसा नहीं दोगे, तब तक फाइल में पैसा ट्रांसफर नहीं होगा और फाइल निरस्त कर दी जाएगी। क्षेत्रीय विधायक रामपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.