रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'हिलोर' के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नाटक, नृत्य, मूकाभिनय, मिमिक्री से लेकर वक्तृत्व और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा कॉलेज परिसर सांस्कृतिक-साहित्यिक गतिविधियों से गुलजार रहा। महोत्सव में नृत्य, थिएटर और लिटरेरी इवेंट के तहत एकांकी, स्किट, मूकाभियन, मिमिक्री, क्रिएटिव कोरियोग्राफी, क्विज, हिंदी वक्तृत्व, आशु भाषण और हिंदी औ अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अलग-अलग विधाओं में रचनात्मकता, मंचीय कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो ने कह...