गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई (तमिलनाडु) में हुए युवा महोत्सव में तीन पदक अपने नाम किए हैं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की ओर से आयोजित युवा में देश भर के 156 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में गोरखपुर विश्वविद्यालय की 10 सदस्यीय टीम ने दो प्रमुख विधाओं एवं सांस्कृतिक यात्रा में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने रंगोली विधा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माइम (मूक अभिनय) में प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसके अलावा सांस्कृतिक यात्रा में भी टीम ने तृतीय स्थान अर्जित कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। ...