कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू में मतदाता जागरूकता के लिए मंगलवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता के लिए कैफेटेरिया के पास हेल्प डेस्क खोली गई। सभी युवाओं को मतदाता जागरूकता, मतदाता बनने और मतदान करने की शपथ दिलाई गई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार वे अनुशासन के साथ पढ़ाई कर अपने भविष्य को सशक्त आधार प्रदान करते हैं, उसी प्रकार अपने भविष्य के साथ-साथ देश को एक आधुनिक और सशक्त लोकतांत्रिक शक्ति बनाने के लिए भी उन्हें मतदाता बनकर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग मोबाइल के माध्यम से अथवा अपने नजदीकी मतदान केन्द्र पर जाकर फॉर्म-6 भरकर आसानी से मतदाता पंजीकरण करा सकता है। मतदाता बनकर वे अपनी पसंद की सरकार चुनने ...