लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...