इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। नई मतदाता सूची के अनुसार 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाता की सबसे ज्यादा इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र में है, जो करीब 5000 के आसपास हैं। सबसे ज्यादा बुजुर्ग मतदाता भरथना विधानसभा क्षेत्र में हैं। तीनों विधानसभाओं में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 13 हजार 492 है। इनमें सबसे ज्यादा इस आयु वर्ग के 5000 मतदाता इटावा सदर में, भरथना सीट में 4631 मतदाता, वहीं जसवंत नगर में 3861 मतदाता हैं।वहीं 85 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग सबसे ज्यादा भरथना विधानसभा क्षेत्र में हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 30-39 आयु वर्ग का सबसे बड़ा वोट बैंक कुल बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या आठ हजार 36 है। इनमें भरथना में 3876, इटावा सदर में सबसे कम 1356 मतदाता हैं। वहीं जसवंत नगर क्ष...