औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता।18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नवयुवकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, जो नए मतदाताओं के आवेदन संकलन का कार्य करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने चौधरी विशम्भर सिंह बालिका इंटर कॉलेज औरैया में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर दी। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे युवक-युवतियां, जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और जिनका नाम प्रकाशित मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ अथवा विद्यालय के लिए नामित नोडल अधिकारी को आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने साथ-साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.