लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- मेरा युवा भारत लखीमपुर के तहत ईसानगर ब्लाक की ग्राम पंचायत मैला में बैठक आयोजित की गई। युवा मंडल विकास अभियान के तहत आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला शामिल रहे। उन्होंने युवाओं को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी दी। माय भारत पोर्टल पर चलने वाली प्रतियोगिताओं, अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाती है। मौर्य युवा मंडल अध्यक्ष महेश कुमार व सदस्यों का इस कार्यक्रम में योगदान रहा। पूर्व स्वयंसेवक रितेश वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और युवाओं से माय भारत पोर्टल से जुड़े रहने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.