जौनपुर, जुलाई 29 -- खुटहन। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को माय भारत युवा मंडल अभियान के अंतर्गत युवा मंडलों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी तन्मय मोहन ने कहा कि युवा मंडलों के माध्यम से गांव और शहर के बीच की दूरियों को कम किया जा सकता है तथा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में माय भारत यूथ वालंटियर शिवम गुप्ता ने अतिथियों एवं युवा मंडल अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्र के विकास में युवाओं की जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक संचालन माय भारत यूथ वालंटियर सुमित सिंह ने किय...