देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। आप सभी युवा भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। भारत 21वीं सदी के लिए तैयार है। यह बात बुधवार को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने छात्रों को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएचडी पूर्ण कर चुके छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर, कुलसचिव डॉ राजेश उपाध्याय और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...