अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- पुलिस का जगह-जगह जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत रविवार को महाशिवरात्रि पर महिला थाना प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में टीम ने देवस्थल शिव मंदिर में आए युवा श्रद्धालुओं को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियम आदि की जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों को बताते नशा नहीं करने की अपील की। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...