भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता राजकीय कल्याण छात्रावास-1 में रविवार को बिहार दिवस के मौके पर शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुकाबला युवा ब्लास्ट-9 बनाम बिहारी राजन-45 में हुआ। युवा ब्लॉस्ट की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच में सुदर्शन ने 20 रन बनाए और दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज प्रिंस बने, उन्होंने 76 रन और छह विकेट लिये। मैच का उद्घाटन छात्र राजद के अध्यक्ष लालू यादव, जिला एथलेटिक्स यूनियन के अध्यक्ष जेड हसन, शिशुपाल भारती, सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार, डॉ. नवीन कुमार, हॉस्टल अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत सुमन कुमार, रूपेश कुमार एवं छात्र नायक दिव्यांशु और राजा ने किया। इस मौके पर प्रभाकर कुमार, प्रिंस यादव, गोविंद, रमण, आ...