बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा विकास खंड परिसर में शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांव के पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अनिल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि पशुपालन को उद्यम की दृष्टि से किया जाए तो यह रोजगार का सबसे बड़ा साधन हो सकता है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.रविंद्र सिंह राजपूत ने पशुपालन विभाग की सहभागिता योजना, नंदिनी योजना, मिनी नंदिनी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी पशुपालकों से इन योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए। प्रशिक्षण में पशुपालक अनूप सिंह, गौतम शर्मा, विवेक यादव, रामनारायण, धर्म सिंह, ओम प्रकाश यादव, दिलीप सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्...