लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की ओर से शनिवार को विवेक खंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी के बीच आकर मुझे अत्यन्त हर्ष की अनुभूति हो रही है कि मैं अपने घर में आप लोगों के साथ हूं। जैसाकि आप सभी की जानकारी में है कि वर्ष 2014 में आप सबके द्वारा लखनऊ का सांसद चुने जाने के बाद मेरे द्वारा लखनऊ के समग्र इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की महायोजना का सूत्रपात किया गया था। विश्व में यह मान्य सिद्धान्त है कि जितनी तेज गति उतनी तेज प्रगति होती है। यह स्टेट कैपिटल रीजन में तेजी से विकास का कॉरिडोर बनेगा।इस दौरान रक्षा मंत्री के लखनऊ में पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया। करीब गोमतीनगर में रक्षा मंत्री ने58 करोड़ 27 लाख नौ हजार रूपये की पांच परियोज...