रांची, मई 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से जनकल्याण समर्पण संस्थान, सिकिदिरी ने पांचा निवासी नीतीश कुमार को फुटबॉल टीम का मेंटर तथा विवेक बेदिया और रंजन सोरेन को टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया है। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि संस्था कई वर्षों से ग्रामीण और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तैराकी की तरह फुटबॉल में भी झारखंड के खिलाड़ी नई पहचान बनाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट फुटबॉल टीम चयन के लिए राज्यभर में चयन प्रक्रिया चल रही है। रांची, हजारीबाग और दुमका समेत विभिन्न जिलों से 1400 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले चुके हैं। यह भी पढ़ें- एकलव्य फुटबॉल सेंटर में वामिक तौकीर का चयन मौके पर उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, क...