हाजीपुर, मई 10 -- हाजीपुर । , संवाद सूत्र भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली एवं अर्थ-डे नेटवर्क इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय जंदाहा में 'पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी' विषय पर शनिवार को जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान रामजन्म सिंह एवं संचालन स्काउट मास्टर बिंदेश्वर राम ने किया। यह भी पढ़ें- युवा प्लास्टिक वॉरियर्स बनकर लाएं समाज में परिवर्तन : ऋतुराजमुख्य वक्ता का संबोधन मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह अर्थ डे नेटवर्क इंडिया के सलाहकार ऋतुराज ने कहा कि वर्तम...