मुंगेर, जुलाई 15 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। मुंगेर में राज्य स्तरीय 65वां सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (यू-15 बालक) प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 जुलाई तक पोलो मैदान और शीतलपुर फुटबॉल मैदान (सीताकुंड रोड) में होगा। इस संबंध में बुधवार को डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभागीय निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्रतिभागियों का निबंधन 16 जुलाई को शाम चार बजे से इंडोर स्टेडियम में प्रमंडलवार किया जाएगा। विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों के लिए आवासन, भोजन, बिजली, प्रकाश और बेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारी, कैंप प्रभारी एवं सहयोगी कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलों की...