युवा पेज-जेआरएस कॉलेज के साथ इसे भी लें
मुंगेर, सितम्बर 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सत्यदित्य सिंह ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो. तबारक अंसारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। इस मौके पर प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को सेवा भावना के महत्व से अवगत कराया। वहीं, कार्यक्रम पदाधिकारी ने एनएसएस के इतिहास पर प्रकाश डाला। जबकि, डॉ. अमर कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को देश एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस ताली का अभ्यास, प्रश्नोत्तरी एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। क्विज में साकरीन अंसारी प्रथम, संजना कुमारी द्वितीय एवं कुमकुम कुमारी तृतीय पर रहे। यह भी पढ़ें- एनएसएस दिवस पर जेआरएस कॉलेज में सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.