देवरिया, जुलाई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार की चयन प्रक्रिया पर उठा सवाल अब राज्य सूचना आयोग तक पहुंच गया हैं। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी समय सीमा के भीतर उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयोग ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के जन सूचना अधिकारी व प्रथम अपीलीय अधिकारी को तलब किया है। मामले की सुनवाई 1 जुलाई को होगी। लार के सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने आरटीआई अधिनियम के तहत विवेकानंद युवा पुरस्कार की चयन प्रक्रिया, चयन समिति की संस्तुतियां, नोटशीट, मूल्यांकन पत्रक, प्राप्तांक, मेरिट सूची, पुरस्कार वितरण, बजट व्यय, प्रोत्साहन राशि, यात्रा भत्ता, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम से जुड़े अभिलेख और रिकॉर्ड के निरीक्षण की अनुमति मांगी थी। ले...