युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति : राज्यमंत्री
पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। आर्य समाज के तत्वावधान में श्री दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय आवासीय बाल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आयोजन को सराहा और होनहारों का उत्साह बढ़ाया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और नैतिक मूल्यों पर आधारित ऐसे प्रशिक्षण शिविर समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि नई पीढ़ी अपने जीवन में सदाचार, अनुशासन और सेवा भाव को अपनाएगी तो देश का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। यह भी पढ़ें- संस्कारशाला में बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की जानकारी दी कहा कि युवा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.