प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- प्रयागराज। अक्षरांजलि संस्था की ओर से रचनाकार रविनंदन सिंह के आवास पर शनिवार को साहित्यिक परिचर्चा व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। रचनाकार पारुल सिंह ने कहा कि आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी वरिष्ठ साहित्यकारों की रचनाओं को पढ़े और अपने आप को साहित्यिक रूप से समृद्ध कर सके। उद्घोषक संजय पुरुषार्थी ने कहा कि हम जब साहित्य की बात करते हैं तब लगता है कि हमें अपने पूर्वजों को जानने व पहचानने की आवश्यकता है। गीतकार शैलेंद्र मधुर व आभा मधुर ने काव्य पाठ किया। संस्था की ओर से रविनंदन सिंह को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.