गिरडीह, जून 22 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के नेतृत्व में रविवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत शहर में जागरुकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। रैली झंडा मैदान से निकली, जो ट्रेंड्स मॉल, सदर अस्पताल, टॉवर चौक होते हुए अम्बेदकर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्ति से संबंधित नारों एवं संदेशों से लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसपी डॉ. बिमल कुमार, पूर्वी डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी वैभव कुमार ...