नैनीताल, मई 10 -- नैनीताल। प्रेमा जगती सरस्वती विहार में कर्मणि सनातन संस्था व नशा मुक्ति उत्तराखंड की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. भारत भूषण ने युवाओं को नशे से दूर रह कर सकारात्मकता अपनाने का आह्वान किया। डॉ. दिव्या भंडारी ने मानसिक स्वास्थ्य और डॉ. कुणाल ने स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने नशे के विरुद्ध जागरूक रहने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू के खिलाफ अभियान चलाकर करेंगे जागरूक यह भी पढ़ें- जलगांव से आए पर्यटकों को नशामुक्त मुहिम से जोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...