महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज में महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अखिल क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज के युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा का स्रोत है। मुख्य अथिति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ने प्रभु श्रीराम और महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करना तथा सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र हित में योगदान देना ही महाराणा प्रताप के जीवन से सीख मिलती है। जीएसवीएस इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. परमहंस सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने महाराणा प्रताप के त्याग, संघर्श व मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत...