हाजीपुर, अप्रैल 23 -- आरएन कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली एवं निबंध लेखन सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हाजीपुर,संवाद सूत्र। पृथ्वी दिवस के अवसर पर राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर में बुधवार को भूगोल विभाग की ओर से पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली एवं निबंध लेखन सह भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज कैंपस में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद मंडल ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी की रक्षा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सतत विकास की अवधारणा को व्यवहार में उतारें और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस : कहीं चित्रकल...