बक्सर, मार्च 31 -- बधाई फोटो संख्या 25 कैप्सन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के युवा नेता पंकज उपाध्याय को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही बधाइयों का तांता लग गया। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से पंकज को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, डॉ सत्येंद्र ओझा, उमाशंकर पांडेय, लक्ष्मण उपाध्याय, निर्मला देवी सहित पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पंकज ने कहा कि बड़ी जिम्मेवारी मिली है। पार्टी ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उस पर वे सौ फीसद खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले में पार्टी के जनाधार को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकत...