औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- फोटो-27 अप्रैल एयूआर 17 कैप्शन-रविवार को युवा नेता पटना में मुख्यमंत्री को गुलदस्ते देते हुए हसपुरा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास कुशवाहा ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कै गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारियों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। ​मुलाकात के दौरान उन्होंने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और युवाओं के लिए रोजगार व उन्नति के नए अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

हिंदी हिन...