बांदा, जून 21 -- अतर्रा। क्षेत्र के युवा ध्रुपद गायक साकेत ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) ने साकेत को भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायन के क्षेत्र में सीसीआरटी स्कॉलरशिप अवार्ड प्रदान किया है। बता दे कि 10 मार्च को हुए साक्षात्कार के बाद साकेत का चयन इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इसके तहत इनको अगले 2 वर्षों तक Rs.5000 प्रतिमाह संस्कृति मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बताते चले कि संस्कृति मंत्रालय युवा कलाकारों को यह अवार्ड प्रदान करता है। साकेत ध्रुपद केंद्र, ग्वालियर के तृतीय सत्र के विद्यार्थी हैं जो गुरु शिष्य परंपरा में गुरु पं श्री अभिजीत सुखदाणे जी से ध्रुपद गायन की शिक्षा सन् 2018 से निरंतर प्राप्त कर ...