गढ़वा, सितम्बर 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। निदेशालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच के साथ स्वास्थ्य और नशे की लत के दुष्परिणामों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य हैं। स्वस्थ व जागरूक युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: मेरा स्वास्थ्य मेरा गौरव कार्...