प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के श्री हरि पैलेस में रविवार को आयोजित सम्राट युवा संवाद और कवि सम्मेलन में युवाओं की शक्ति, रोजगार, नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, बुद्ध वंदना और त्रिशरण पाठ के साथ हुआ। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सकारात्मक विचार ही समाज औ राष्ट्र की दिशा तय करते हैं। उन्होंने गौतम बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में रोजगार, कौशल विकास औ...