आगरा, जनवरी 5 -- सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए विद्यालय डायरेक्टर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने विद्यालय परिसर में स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में डा. राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, विकास शर्मा, आरती चौहान, राजेश्वरी कश्यप समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...