रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययनरत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले दो दिवसीय 'युवा ज्ञान समागम 2025-26' के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि को विस्तारित करते हुए आयोग ने अब इसे 7 जनवरी 2026 तक कर दिया है। नामांकन केवल विश्वविद्यालय की अनुशंसा के माध्यम से ई-मेल द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 16 जनवरी की शाम 5 बजे तक मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम परिसर में झारखंड खेल प्राधिकरण कार्यालय के रिसेप्शन पर रिपोर्ट करना होगा। प्रत्येक विश्वविद्यालय से चार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.