मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- सरकारी और गैर सरकारी पदों पर तैनात रहकर गांव कासमपुर खोला और रूमालपुरी के युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरी के प्रति जागरूक करने वाले ग्रामीणों के युवा जागृति मंच ने गांव के होनहारों को सम्मानित किया। रविवार को कासमपुर खोला के कृषक शिक्षा निकेतन में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। एक सप्ताह पूर्व आयोजित की गई युवा जागृति मंच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रीकांत प्रथम, शिवांगी द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक मंडल ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 50 विद्यार्थियों, स्नातक एवं परास्नातक में 65 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 15 शिक्षार्थ...