जहानाबाद, मार्च 31 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय में मंगलवार को युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करपी थाना के एसआई बालेश्वर कुमार एवं एसआई रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, करियर मार्गदर्शन, समाज के प्रति जिम्मेदारी एवं कानून के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को सही दिशा में आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तथा जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक श्रीकांत कुमार, शिवम कुमार, समन्वयक विशाल कुमार, मार्गदर्शक रौशन कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वपनिल स्वर्णकार तथा संस्थान के संस्थापक रणजीत कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों को नश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.