आदित्यपुर, जून 8 -- आदित्यपुर। विभिन्न जन समस्याओं और मांगों को लेकर रविवार को युवा जनशक्ति मोर्चा ने अध्यक्ष अभय कुमार झा के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी देर तक प्रशासनिक पदाधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप आदित्यपुर मेन रोड को जाम कर दिया। करीब 20 मिनट तक चले सड़क जाम के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और उपनगर आयुक्त पारुल सिंह और आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की मौके पर पहुंचे。

प्रदर्शन का समाधान अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। वहीं, स्थानीय निवासी दिव्यांशु झा ने नगर निगम के कर्मचारी रवींद्र राम पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनान...