समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- डा मनोज गुप्ता ्शाहपुर पटोरी। देश के युवा खुश रहना सीखें और शिक्षा के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करें। जब तक समाज और शिक्षक दोनों अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करेंगे तब तक किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उक्त बातें बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से) सैयद अता हसनैन ने शाहपुर पटोरी में कही। वे एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में विकसित भारत 2047 के लिए परिवर्तनकारी शिक्षा विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करने आए थे। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल महोदय के साथ केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ बालमुकुंद पांडेय ,जेपी यूनिवर्सिटी छपरा के पूर्व कुलपति डॉ (प्रो) हरिकेश सिंह एवं एएनडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ ...