महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर क्रीड़ा विभाग की देखरेख में जिला स्टेडियम से लेकर बलिया नाला पुल तक साइकिल दौड़ निकाली गई। साइकिल दौड़ में करीब 75 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि बीजेपी नेता धर्मवीर पटेल ने साइकिल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, प्रशिक्षक धर्मेँद्र यादव, अमित कुमार कन्नौजिया, आसिफ इकबाल, अफुफजल, अमरनाथ यादव, सुनील प्रसाद, अजीत, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...