युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं अष्टम उरांव : शत्रुजीत
लोहरदगा, जून 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी अष्टम उरांव को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों और खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए शनिवार को हिंडाल्को कार्यालय, लोहरदगा में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कंपनी के अधिकारियों, सीएसआर टीम के सदस्यों, कर्मचारियों और अष्टम उरांव के परिजन मौजूद रहे।समारोह में यूनिट हेड शत्रुजीत कुमार ने अष्टम उरांव की लगन, समर्पण और संघर्षशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अष्टम देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने कहा कि हिंडाल्को स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.