शाहजहांपुर, मार्च 21 -- मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत जिले के विभिन्न युवा क्लबों और महिला मंडलों को खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि नियमित खेल से युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य हासिल करते हैं। विजय मोहन मिश्रा और समाजसेवी मुकेश परिहार ने खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। डीपीओ डॉ. विनय सक्सेना ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा और शहीदी दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक अजयपाल वर्मा, अमित श्रीवास्तव, इंद्रजीत लोधी, अंकिता वर्मा, प्रिया श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.