दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। कायस्थ युवा को भाजपा जैसी बड़ी पार्टी का प्रमुख बनाना समाज के लिए गौरव की बात है। यह बात भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने रविवार को कोतवाली चौक स्थित दरभंगा चित्रगुप्त भवन में आयोजित आम सभा सह होली मिलन समारोह में कही। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की ओर से आयोजित आमसभा अध्यक्ष आरके दत्ता की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने वर्तमान कमेटी के कार्यकाल की सराहना की। कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। अगली बैठक में चुनाव कराने की चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष आरके दत्ता, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रभाकर तथा पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार वर्मा तथा संतोष कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव अजीत कुमार वर्मा, पूजा प्रभारी डॉ. मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय...