विकासनगर, सितम्बर 23 -- माया देवी विवि में अभ्युदय भारत राइजिंग फोरम के सहयोग से आयोजित 'यूथ कनेक्ट' कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता यूकास्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भावतोश शर्मा ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से चरित्र, अनुशासन, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग जल संरक्षण, वृक्षारोपण, पॉलीथिन मुक्त अभियान और जलस्रोतों की स्वच्छता जैसे कार्यों में कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।विश्वविद्यालय यह भी पढ़ें- युवाओं को नौकरी लेने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनने का आह्...