अमरोहा, मार्च 29 -- जेएस हिन्दू (पीजी) कॉलेज में साहू जगदीशसरन कल्चरल क्लब की ओर से 23 मार्च से चल रहे तृतीय युवा महोत्सव का शनिवार को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित किया गया। आज श्लोक अन्त्याक्षरी, वैत-बाज़ी व लोकनृत्य प्रतियोगिता करायी गयीं। शुरुआत श्लोक अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता से हुई, जिसने न केवल प्रतिभागियों की संस्कृत साहित्य के ज्ञान पर पकड़ को प्रदर्शित किया, बल्कि श्रोताओं को अपने प्रत्युत्पन्नमतित्व से हतप्रभ कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले इस रोचक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत स्मरण शक्ति, उच्चारण की शुद्धता एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, संभल विभाग प्रचारक शरद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के सशक्त निर्मात...