लातेहार, अप्रैल 8 -- लातेहार,प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस लातेहार की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय परिषदन भवन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश महासचिव एवं लातेहार जिला प्रभारी मुन्ना खान की भी विशेष उपस्थिति रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित यादव ने की तथा संचालन लातेहार विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि जहां भी संगठन को उनकी आवश्यकता होगी, वे हमेशा उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सहयोग से ही वे विधायक बने हैं, इसलिए उनका दायित्व है कि लातेहार में संगठन को मजबूत कर प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाया जाए। वहीं बतौर अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्...