देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला युवा कांग्रेस देवघर के जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को युवा कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों, नगर, प्रखंड तथा विधानसभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने देवघर जिला में चल रहे युवा कांग्रेस के कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही आगे और कैसे पूरी मजबूती के साथ संगठन देवघर जिले में कार्य करें इसकी रूपरेखा तैयार की गई। ताकि देवघर में युवाओं को किसी भी तरह की परेशानी हो या जरूरत हो तो युवा कांग्रेस सभी समस्याओं का समाधान कर पाएं। मौके पर देवघर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष कुमार बाबा, युवा जिला महासचिव अमरेंद्र भूपाल, प्रियांशु शेखर, सुमित कुमार सिंह, विकाश शाह, मोहम्मद आसिफ, मंजीत कुमार, गौरव कुमार सहि...