हरिद्वार, अप्रैल 18 -- भाजपा जिला कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कैश खुराना ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम भाजपा के पूर्व विधायक ने अंकिता भंडारी के मामले में लिया है उसे भाजपा अपने कार्यालय मे सम्मानित कर रही है। इससे उसकी चाल, चरित्र और चेहरा साफ दिख रहा है। धर्मनगरी में जब भी दुष्यंत गौतम आयेंगे उनका विरोध युवा कांग्रेस करेगी। अंकिता भंडारी को भाजपा सरकार न्याय देने में नाकाम साबित हुई है। सीबीआई जांच का भी किसी को कुछ पता नहीं कहां तक पहुंची। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, शुभम जोशी ने कहा कि भाजपा अपने नेता को बचा रही है। युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जब दुष्यंत गौतम का नाम सामने आ गया है तो सरकार गिरफ्तारी के आदेश पारित...